लंदन के फुटपाथ पर दुनिया को अंग्रेज़ों की औक़ात बताने वाला भारत माता का वह लाल…

babaisraeli.com20210123900988908988088

लंदन के फुटपाथ पर दो भारतीय रुके और उनमें से एक व्यक्ति ने सड़क के किनारे जूते पॉलिश करने वाले एक व्यक्ति से अपने जूते पॉलिश करने को कहा। जब पॉलिश करने वाले व्यक्ति ने जूतों पर पॉलिश कर दी तो पहले वाले व्यक्ति ने उसका मूल्य चुका दिया और थोड़ी दूर चलकर दूसरे जूते पॉलिश करने वाले व्यक्ति के पास पहुंच गया।

वहां भी उसने अपने जूतों पर दोबारा से पॉलिश करवाई और जूते पॉलिश करने वाले व्यक्ति को उसका मूल्य प्रदान कर दिया। इसी तरह जब वह व्यक्ति अपने पॉलिश किए हुए जूतों पर सात-आठ बार पॉलिश करवा चुका तो उसके साथ चल रहे व्यक्ति के सब्र का बांध टूट पड़ा और उसने पूछ ही लिया कि जब एक बार में आपके जूतों पर पॉलिश हो ही चुकी है तो आप बार-बार अपने अपने जूतों पर पॉलिश क्यों करवा रहे हैं?

अपने साथ वाले व्यक्ति का यह प्रश्न सुनकर उस व्यक्ति ने जवाब दिया कि स्वयं को पूरी दुनिया के लोगों से श्रेष्ठ समझने वाले ये अंग्रेज़ हमारे देश भारत पर अवैध कब्ज़ा करके उसकी संपत्ति को लूट रहे हैं। अतः मुझे इन घमंडी अंग्रेज़ों से अपने जूते साफ़ करवाने में बड़ा मज़ा आता है।

क्या आप जानते हैं वह व्यक्ति कौन था? वह थे हम हिंदुस्तानियों के प्यारे, आज़ाद हिंद फौज के कमांडर इन चीफ़, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, शेर-ए-हिंदुस्तान नेताजी सुभाष चंद्र बोस!

आज 23 जनवरी ‘पराक्रम-दिवस’ पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म-जयंती पर उनको समस्त भारतवासियों की ओर से कोटि-कोटि नमन…

जय हिंद!

शलोॐ…!

यह पोस्ट इन भाषाओं में उपलब्ध है-

हिंदी | বাংলা | ગુજરાતી